रोहित शर्मा की कप्तानी में 17 साल बाद भारत बना ICC T20 World Cup 2024  चैंपियन

ICC T20 World Cup 2024 का फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच खेला गया जिसमें भारत ने जीत हासिल की है। भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर ICC T20 World Cup 2024 का खिताब अपने नाम कर दिया है। इससे पहले भारत ने साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इस खिताब को अपने नाम किया था।

17 साल के लंबे इंतजार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार ICC T20 World Cup को जीता है।

भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका की टीम 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गवांकर 169 रन ही बना पाई। और उन्हे 7 रनो से हार का सामना करना पड़ा।

Leave a comment