Big Boss 17: टीवी कलाकारों से लेकर Youtuber contestant

Big Boss 17 से पर्दा उठ चूका है।  15 अक्टूबर को शो की शुरुवात हो चुकी है।  सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो टीवी की दुनिया का सबसे पसंदीदा और कंट्रोवर्सिअल शो माना जाता है। 

 इस शो में कंटेस्टेंट्स को 105 दिनों के लिए घर के अंदर बंद किया जायेगा।  इस बार बिग बॉस में टीवी की दुनिया के कुछ प्रसिद्ध कलाकारों से लेकर youtubers तक और कुछ क़ानून की दुनिया के लोग देखने को मिलेंगे। 

इस बार शो में सिंगल्स और जोड़ियों की एंट्री हुई है। 

बिग शो में सभी कन्टेंस्टन को लगभग तीन महीनो से ज्यादा समय के लिए एक घर के अंदर रहना पड़ता है। बिग बॉस द्वारा कुछ नियम बनाये जाते है और घर में रह रहे सभी लोगों को उन नियमों का पालन करना पड़ता है।

घर के सभी काम कंटेस्टेंट्स को खुद ही करने पड़ते है। जैसे की कुछ लोगों को रसोई का काम दिया जाता है और कुछ को झाड़ू, घर की सफाई का काम दिया जाता है। इस शो में आये लोगों को अलग अलग परिस्थितियों में खुद को साबित करना पड़ता है। वो चाहे सामूहिक काम हो या अकेले करना हो।
बिग बॉस का शो कई बार विवादों में भी रहा रहा है। लेकिन इस शो के द्वारा दर्शकों को जो मसाला मिलता है वो हमेश यादगार रहता है क्यूंकि आम लोग अपने टीवी के पसंदीदा कलाकारों को निजी जीवन में देख रहे होते है। और हमें इस बार भी ऐसी ही उम्मीद है।

बिग बॉस 17 के प्रतियोगियों की लिस्ट

जैसा की हमने पहले ही बता दिया है, बिग बॉस ने न सिर्फ टीवी के प्रसिद्ध कलाकारों को लाया है, इस बार यूट्यूब की दुनिया के लोगों की भी एंट्री हुई है। बिग बॉस 17 ने अलग अलग फील्ड के प्रदियोगियों को खुद को साबित करने का मौका दिया है।

Big Boss 17 contestants

अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन

ankita lokhande

इस बार इस शो में टीवी की दुनिया की प्रसिद्ध कलाकार अंकिता लोखंडे अपने पति के साथ नज़र आएगी। वो काफी समय के बाद टीवी में नज़र आएगी। दिसंबर २०२१ में उन्होंने विक्की से शादी की थी।

कॉमेडियन मुनावर फारुकी

munawar faruqui

साल 2022 में कंगना रनौत द्वारा संचालित शो “Lock Upp Season 1” में मुनावर फारुकी एक कंटेस्टेंट बन के गए थे और वो उस शो के विजेता भी बने थे।अब देखते है की बिग बॉस में वो ट्रॉफी जीत पाते है की नहीं।

अनुराग डोभाल

anurag dobhal

अनुराग डोभाल एक Youtuber है। वो social media पर The UK07 Rider के नाम से जाने जाते है। Youtube पर उनके 7.24 मिलियन सब्सक्राइबर्स है। उपरोक्त लेख के माध्यम से हम आपको नवीनतम पोशाकों की अनुशंसा कर सकते हैं।Shop dress आपके पसंदीदा ब्रांडों से हर अवसर के लिए विभिन्न लंबाई, रंग और शैलियों में।

जिगना वोरा

जिगना वोरा इससे पहले एक पत्रकार रह चुकी है। इस बार एक पत्रकार की एंट्री होना भी शो को एक अलग मनोरंजन देगा।

सना रईस खान

सना रईस खान एक क्रिमिनल वकील है। प्रसिद्ध कलाकार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के एक केस में वह वकील थी।

खानज़ादी: असली नाम फ़िरोज़ा खान

फ़िरोज़ा खान एक रैपर है और गाने भी लिखती है। वो असम से तालुक रखती है।

रिंकू धवन

रिंकू धवन एक टीवी कलाकार है। टीवी का प्रसिद्ध सीरियल “कहानी घर घर की” में वो रोल निभा चुकी है।

साल 2006: बिग बॉस शो का पहला सीजन

भारत में बिग बॉस की शुरुआत साल 2006 में हुई थी।  ये शो पहली बार Sony Entertainment Television पर दिखाया गया था।  पहला शो 86 दिनों के लिए 03.11.2006 से 26.01.2007 तक चला था।  पहली बार इस शो में टीवी की दुनिया के लोगों को मौका मिला था।  आम लोग पहले शो में शामिल नहीं हुए थे। पहले शो के होस्ट हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध कलाकार अरशद वारसी थे। 

बिग बॉस का पहला खिताब 1990 के समय के प्रसिद्ध कलाकार राहुल रॉय ने जीता था। 

Big Boss के विजेताओ की सुची

Big Boss Season 1

1990 के दशक के  प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राहुल रॉय  ने बिग बॉस 1 का खिताब जीता था।  राहुल रॉय ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत 1990 की एक अत्यंत लोकप्रिय फिल्म “आशिकी ” से की थी। राहुल रॉय और कैरोल ग्रेसियस इस सीजन के फाइनलिस्ट थे और राहुल रॉय ने Big Boss Season 1 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

Big Boss Season 2

बिग बॉस सीजन 2 के विजेता आशुतोष कौशिक थे। वह एक कलाकार है और उन्होंने इस शो में आने से पहले 2007 के MTV Roadies 5.0 का खिताब भी जीता था। Big Boss Season – 2 के फाइनलिस्ट आशुतोष कौशिक और राजा चौधरी थे।

Big Boss Season 3

Big Boss का सीजन 3 साल 2009 में कलर्स टीवी पर प्रकाशित हुआ था। इस शो के होस्ट अमिताभ बच्चन थे। सीजन 3 के विजेता विन्दु दारा सिंह थे और प्रवेश राणा शो के रनर अप थे।

Big Boss Season 4

हिंदी टीवी प्रसिद्ध कलाकारा श्वेता तिवारी ने बिग बॉस के सीजन 4 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस शो में उनका सफर काफी संघर्षों से भरा था लेकिन आखिर में उन्होंने इस शो को जीतकर खुद को साबित किया था।
इस सीजन के फाइनलिस्ट श्वेता तिवारी और दलीप सिंह राणा उर्फ़ “The Great Khali” थे।

Big Boss Season 5

बिग बॉस के सीजन 5 के होस्ट एक नहीं बल्कि दो दो फिल्म अभिनेता थे। बिग बॉस 5 को संजय दत्त और सलमान खान के द्वारा होस्ट किया गया था।
Big Boss Season 5 की विजेता जूही परमार थी और महक चाहत रनर अप रही थी।

Big Boss Season 6

बिग बॉस 6 की शुरुआत अक्टूबर 2012 में हुई थी। इस बार के सीजन की ट्रॉफी को उर्वशी ढोलकिआ ने जीता थी। साथ ही इमाम सीदिक़्की इस सीजन के पहले रनर उप रहे थे।

Big Boss Season 7

बिगफ बोस 7 का ग्रैंड फिनाले दिसंबर 2013 में हुआ था। तनीषा मुकर्जी भी विजेता बनने की रेस में थी लेकिन आखिर में शो का खिताब भारतीय मॉडल और अभिनेत्री गौहर खान ने अपने नाम कर दिया था।

Big Boss Season 8

सितम्बर 2014 में इस शो की शुरुआत कलर टीवी पर हुई थी। ये सीजन काफी पसंद किया जाने वाला बन गया था। शो का फिनाले जनवरी में हुआ था और फाइनलिस्ट गौतम गुलाटी और करिश्मा तनना थे। इस सीजन के विजेता गौतम गुलाटी थे।

Big Boss Season 9

बिग बॉस 9 के फाइनलिस्ट प्रिंस नरूला और ऋषभ सिन्हा बने थे। सीजन 9 का खिताब प्रिंस नरूला ने जीता था।

Big Boss Season 10

साल 2016 में शुरू हुए सीजन 10 में पहली बार commoners के लिए शो के दरवाजे खुल गए थे जिन्हे “Indiawaale” भी कहते थे। ये शो commoner ने ही जीता था। मनवीर गुर्जर सीजन 10 के विजेता बने थे।

Big Boss Season 11

1 Octuber 2017 को बिग बॉस का सीजन 11 शुरु हुआ था। शिल्पा शिंदे इस शो की विजेता बनी थी और हिना खान पहली रनर अप बनी थी।

Big Boss Season 12

30 दिसंबर 2018 को बिग बॉस के सीजन 12 का ग्रैंड फिनाले हुआ था। इस सीजन में दर्शको के द्वारा श्रीशांत काफी पसंद किये गए थे लेकिन आखिर में सीजन 12 का खिताब दीपिका कक्कर ने जीता था।

Big Boss Season 13

बिग बॉस 13 के विजेता स्वर्गीय सिद्धार्थ शुक्ला बने थे और पहले रनर अप आसिम रिआज़ बने थे।

Big Boss Season 14

Big Boss 14 का खिताब रुबीना दिलाइक ने जीता था और राहुल वैद्य इस सीजन के रनर अप थे।

Big Boss Season 15

टीवी की मशहूर अभिनेत्री तेजसस्वी प्रकाश Big Boss Season 15की winner बनी थी और प्रतिक सहजपाल रनर अप बने थे।

Big Boss Season 16

MC Stan ने सीजन 16 का खिताब जीता था और शिव ठाकरे रनर अप बने थे।

Big Boss Season 17

Ongoing show

Leave a comment