2023 के आखिरी 2 महीनो में आने वाली कुछ खास films

साल 2023 के आखिरी 2 महीने में कुछ खास films रिलीज़ होने वाली है जिनमे Tiger-3, Pippa, Sam Bahadur और Bombay 2023 शामिल है।

“Pippa” 10 नवंबर को आ रही है सिनेमाघरों में।

Pippa फिल्म ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता द्वारा 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के बारे में लिखी गयी किताब “The Burning Chaffees” पर आधारित है। ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता ने खुद इस युद्ध में भाग लिया था।
इस युद्ध में टैंकों का उपयोग हुआ था और उन्ही को “Pippa” कहा गया है।

यह फिल्म युद्ध के समय हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में ईशान खट्टर मुख्य किरदार में नज़र आएंगे।

1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को हराकर एक नए राष्ट्र की नीव रखी थी। ये युद्ध पूर्वी पकिस्तान के 6 करोड़ लोगों की आज़ादी के लिए लड़ी गई थी और युद्ध में पाकिस्तान की हार के बाद एक नया देश “Bangladesh” बना था।

कास्ट: ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर , प्रियांशु पैन्यूली

निदेशक: राजा मेनन

“Tiger-3” 12 नवंबर को हो रही है रिलीज़

इस दिवाली सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 भी सिनेमाघरों में आ रही है। इस फिल्म के ट्रेलर में फुल एक्शन और ड्रामा दिखाया गया है। सलमान खान के fans उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। एक था टाइगर और टाइगर ज़िंदा है जैसी सुपर हिट फिल्म की तरह ही इस फिल्म में भी एक्शन देखने को मिलेगा।

First trailer of Tiger 3
Second trailer of Tiger 3


कास्ट: सलमान खान , कटरीना कैफ , इमरान हाश्मी
निदेशक : मनीष शर्मा

“Sam Bahadur” 1 दिसंबर को आएगी सिनेमाघरों में

यह फिल्म Sam Manekshaw के जीवन पर आधारित है जिन्होंने 1971में हुए भारत और पाकिस्तान के युद्ध में अहम् भूमिका निभाई थी। इस युद्ध में Sam Manekshaw भारतीय सेना के “chief of Army staff” थे।

Sam Bahadur trailer

कास्ट: विक्की कौशल , सान्या मल्होत्रा , फातिमा सना शैख़
निदेशक : मेघना गुलज़ार

भारत पाकिस्तान युद्ध 1971

लम्बे समय से पूर्वी पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ चल रही लड़ाई ने एक युद्ध का रूप ले लिया जब पकिस्तान ने पूर्व पाकिस्तान में आम नागरिकों, विद्यार्थियों और सभी प्रदर्शकारियों पर अटैक कर दिया। ईस्ट पाकिस्तान के लोग वहां की सरकार के बंगाली और हिन्दू लोगों के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ रहे थे।

ईस्ट पाकिस्तान के लोगो और बंगाली फोर्सेज के अनुरोध पर भारत भी इस युद्ध में कूद गया था और 13 दिनों तक चले इस युद्ध में भारत की जीत हुई थी और एक नए देश का जनम हुआ था जिसे आज हम सब बांग्लादेश के नाम से जानते है।

Leave a comment