चेन्नई से हॉलीवुड: सिनेमा के सुपरस्टार Rajinikanth का सफर

एक सुपरस्टार जो अपने शुरूआती जीवन में बेंगलोर में लोकल बस में कंडक्टर का काम करते थे और उससे भी पहले वह एक कुली का काम करते थे। लेकिन अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर वो भारत के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सुपरस्टार बन गए। वो नाम और कोई नहीं the superstar “रजनीकांत” है।

Rajinikanth एक ऐसे सुपरस्टार है जो किसी नामी फिल्मी परिवार से नहीं आये थे। वह तो एक आम घर से निकले थे और संघर्ष करते करते आज के समय के सबसे ज्यादा कलाकार बन चुके है, जिन्हे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते है।।

रजनीकांत का अंदाज़ उन्हें सबसे अलग बनाता है। पुरानी फिल्मों में वह दिखते आम इंसान थे लेकिन उनकी एक्टिंग का अंदाज़ लोगों को इतना पसंद आया की आज 72 साल की उम्र में भी लोग उनकी फिल्मों के दीवाने है

उनकी फिल्मों में शुरूआती झलक

रजनीकांत का प्रारंभिक जीवन

12 दिसंबर 1950 को बेंगलोर कर्नाटका में उनका जन्म एक मराठी हिन्दू परिवार में हुआ थे।

उनका नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था। उनकी माँ एक गृहिणी थी और उनके पिता एक पुलिस कांस्टेबल थे।

उनकी शुरूआती शिक्षा बेंगलोर में ही हुई थी। रजनीकांत को अभिनय का बहुत शौक था। अपनी पढ़ाई के दिनों में भी वह नाटक में भाग लिया करते थे। उनके अभिनय का एक अलग अंदाज़ था जिसे सभी पसंद करते है। इसी के चलते तमिल फिल्मों के निदेशक K Balachander की नज़र उनपर पड़ी। उन्होंने रजनीकांत को तमिल भाषा सिखने के लिए कहा और रजनीकांत ने उनकी बात मान ली।

रजनीकांत के फ़िल्मी जीवन के सफर की शुरुआत

K Balachander ने 1975 में आई तमिल फिल्म में रजनीकांत को एक छोटा रोल ऑफर किया था। रजनीकांत नाम भी K Balachander ने ही उन्हें दिया था।

Leave a comment